प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 अक्तूबर को देश के नाम अपना संबोधन दिया। राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21 अक्टूबर को भारत ने 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा किया। यह उपलब्धि देश के प्रत्येक व्यक्ति की है। मैं इस उपलब्धि के लिए प्रत्येक नागरिक को बधाई देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से लापरवाही ना बरतने के लिए भी आग्रह किया।
जनभागीदारी की भावना से जुटें तो कुछ असंभव नहीं- पढ़िए प्रधानमंत्री मोदी का आलेख
भारत ने 21 अक्तूबर को कोरोना टीकाकरण अभियान में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर एक नया इतिहास रच दिया। कोरोना टीकाकरण की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दैनिक जागरण अखबार में अपने एक आलेख में लिखा कि यह टीकाकरण अभियान इस बात का प्रमाण है कि यदि प्रत्येक नागरिक और सरकार जनभागीदारी की भावना से साझा लक्ष्य के लिए जुटें तो कुछ भी असंभव नहीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया झज्जर एम्स में विश्राम सदन का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 अक्तूबर को एम्स नई दिल्ली के झज्जर परिसर के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में इंफोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है कि भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने कहा कि 100 वर्षों में आई सबसे बड़ी महामारी का मुकाबला करने के लिए, देश के पास अब 100 करोड़ वैक्सीन डोज का मजबूत सुरक्षा कवच है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया सिविल सेवा परीक्षा 2020 के अखिल भारतीय टॉपर्स को सम्मानित
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 21 अक्तूबर को आईएएस/सिविल सेवा परीक्षा 2020 के 20 अखिल भारतीय टॉपर्स को सम्मानित किया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में नार्थ ब्लॉक स्थित कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम में उनसे मुलाकात और बातचीत भी की। सिविल सेवा परीक्षा 2020 के परिणाम हाल में घोषित हुए हैं।
देश ने हासिल की सौ करोड़ टीकाकरण की महत्वपूर्ण उपलब्धि, देश भर में जश्न
Popular Posts
-
नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के “एआई फॉर डेमोक्रेसी” सत्र में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने डीपफेक और भ्रामक सूचन...
-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार, 11 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) में आयोजित एक विशेष कृषि कार्यक्रम म...
-
Sansadnews.com: Providing detailed coverage of politics and power corridors, this site delivers updates on parliamentary affairs, governme...
-
ग्रीन फ्यूचर, नेट ज़ीरो – ये अब सिर्फ़ नारे नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल, स्वच्छ और आत्मनिर्भर भविष्य की असल तस्वीर हैं। सौर ऊर्जा के क्षेत्र...
-
भारत में आज जो बदलाव हो रहा है, वो सिर्फ तकनीकी नहीं है — यह आत्मनिर्भरता की तरफ एक बड़ा कदम है। जिस चीज़ के लिए हम सालों तक दूसरों पर निर्भ...
-
जब हम 2014 से 2025 के बीच के भारत को देखते हैं, तो एक चीज़ साफ़ दिखती है — देश की सुरक्षा नीति, सोच और क्षमता में एक बड़ा और निर्णायक बदलाव ...
-
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 30 जुलाई को लोकसभा में जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जुलाई 2025...
-
मोदी सरकार लगातार महिलाओं को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है—खासकर स्थानीय शासन और राजनीति में उनकी भागीदारी के लिए। सरकार का फोकस ...
-
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पिछले छह महीनों में 28 नई और अहम पहल शुरू की हैं, जिनका मकसद है चुनाव प्रक्रिया को ज्यादा आसान, पारदर्शी और भरोस...
-
नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुआ इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 न सिर्फ एशिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट है, बल्कि ये आज भारत की डि...